विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी किया ‘पंच प्रण’, 5 लाख नौकरियां, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 06 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को ‘पंच प्रण’ जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को 5 लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यहां ‘पंच प्रण’ जारी किया। झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणा पत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करेगी। इसके साथ पार्टी अंत में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 150-सूत्री दस्तावेज जारी करेगी। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है। ‘पंच प्राण’ की विस्तार से चर्चा करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

मरांडी ने कहा, “इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त 2,87,500 पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।” मरांडी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत ‘गोगो-दीदी’ योजना शुरू करेगी और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “पार्टी के घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं में सभी के लिए आवास भी शामिल है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम हेमंत सोरेन का आरोप: "भाजपा ने JMM सरकार के हर काम में बाधा डालने की कोशिश की"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जमशेदपुर 06 अक्टूबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र के पास 1.36 लाख करोड़ रुपये की कोयला रॉयल्टी लंबित है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार को वह पैसा मिल जाता तो राज्य की महिलाओं को 3 लाख रुपये दिए जाते। एमजीएम मेडिकल […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान