चुनाव कराने मतदान दलों का रेंडमाइजेशन से हुआ गठन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों के गठन का कार्य संपन्न हुआ। एनआईसी कक्ष में निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से दल गठित किए गए। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ। प्रथम रेंडमाइजेशन में चुनाव में काम करने वाले कर्मचारी चयनित किए गए थे। अभी  दूसरे चरण के रेंडमाइजेशन से मतदान दल बनाए गए। विधानसभा वार दल बनाए गए हैं। टीम के सदस्यों को अभी यह नहीं पता कि उन्हें किस बूथ में मतदान कराने जाना है। यहां तक वे आपस में परिचित भी नहीं हैं। सामग्री वितरण के समय ही उन्हें बूथ बताकर रूट चार्ट के अनुरूप रवाना किया जाएगा। एनआईसी के तकनीकी निदेशक अरविंद यादव के नेतृत्व में उनकी टीम ने रेंडमाइजेशन की कार्रवाई पूर्ण की। मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, चुनाव पर्यवेक्षक आरके राय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

महिलायें देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद - दीपक बैज

शेयर करेकिसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर कांग्रेस की 5 न्याय 25 गारंटी की गांव-शहर में धूम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 अप्रैल 2024। कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी की शहर एवं गांव में धूम मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलायें देश में कांग्रेस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण