भोपाल, इंदौर में करोना के नए स्ट्रेन का कहर, मरीजो की संख्या बढ़ी, सीएम बोले- 8 मार्च से लग सकता है नाइट कर्फ्यू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 06 मार्च 2021। देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले दस्तक दे रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, तो वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इंदौर में तो कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने प्रवेश कर लिया है और यहां छह लोगों ने कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। 

पिछले महीने नई दिल्ली जांच के लिए भेजे गए छह मरीजों में यूनाइटेड किंगडम वाले कोरोना स्ट्रेन की मौजूदगी पाई गई है। लेकिन इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि ये छह लोग कभी विदेश गए ही नहीं, तो ऐसे में सवाल पैदा होता है कि आखिर इन लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला कैसे? 

आठ मार्च से नाइट कर्फ्यू संभव

भोपाल में कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर और भोपाल में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अगर अगले तीन दिनों तक कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट नहीं देखी गई तो आठ मार्च से दोनों शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। 

इंदौर में पिछले तीन दिन में 491 और भोपाल में 278 संक्रमित मामले सामने आए। जबलपुर, बैतुल, छिंदवाड़ा, उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोविड-19 के मामलों में बढ़त देखी जा रही है। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए अब कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी जवाबदेही बस ऑपरेटरों की होगी। 

बिना मास्क के लोगों पर होगी कार्रवाई

बता दें कि देश में कोरोना के 16,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहां अकेले महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,216 नए मामले सामने आए। दिल्ली में डेढ़ महीने बाद 312 संक्रमित मामले मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि जो दुकानदार या ग्राहक, बिना मास्क के दिखा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन को बी.1.1.7 के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया में कोरोना के इस नए स्ट्रेन के कई म्यूटेशन भी देखे गए हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित का कहना है कि कोरोना का ये नया स्ट्रेन फैलता तेजी से है लेकिन इससे मृत्युदर ज्यादा नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

4 लाख 55 हजार 646 कृषि पंपो को दिया गया बिजली कनेक्शन

शेयर करेइस वर्ष 35 हजार 161 कृषि पंप के आवेदन स्वीकृत कर कांग्रेस सरकार ने किसानों को दिया तोहफा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर    रायपुर 06 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले 2 वर्षो में 38,381 कृषि पंप को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ