पारसनाथ पहाड़ी को जैन धर्मावलंबियों से मुक्त करने की मांग, महीने भर की यात्रा शुरू करेगा आदिवासी संगठन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जमशेदपुर 17 जनवरी 2023। आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने घोषणा की कि वह झारखंड में जैन समुदाय को चंगुल से मरंग बुरु (पारसनाथ पहाड़ी) को मुक्त करने के लिए मंगलवार से एक महीने की लंबी यात्रा शुरू करेगा।  संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि एएसए के कार्यकर्ता, इसके अध्यक्ष और पूर्व सांसद सलखन मुर्मू के नेतृत्व में असम, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के आदिवासी बहुल पचास जिलों में प्रदर्शन करेंगे। आदिवासी संगठन के प्रमुख ने कहा, ‘मरंग बुरु बचाओ यात्रा’ फरवरी के अंतिम सप्ताह में समाप्त होने से पहले देश के सभी आदिवासी बहुल जिलों को कवर करेगी। एएसए के प्रमुख ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 14 जनवरी को पत्र लिखा और पारसनाथ पहाड़ियों को आदिवासियों को सौंपने की अपील की। 

झारखंड सरकार पर मरंग बुरु को जैन समुदाय को सौंपने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार ने आदिवासियों के साथ धोखा किया है। एएसए 14 फरवरी को रांची में राष्ट्रीय आदिवासी एकता महासभा के अलवा मरंग बुरु-सरना महाधरना का आयोजन करेगा। राज्य सरकार ने 2019 में पारसनाथ पहाड़ियों को पर्यटन स्थल के रूप में नामित करते हुए अधिसूचना जारी की थी। देशभर के जैन इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग करते रहे हैं। उन्हें डर है कि इससे यहां पर्यटकों का तांता लग जाएगा, जो उनके इस पवित्र स्थल पर मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन कर सकते हैं। 

जैनियों के विरोध के बाद झारखंड सरकार के पारसनाथ पहाड़ियों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के कदम पर केंद्र ने रोक लगा थी, लेकिन आदिवासी इस जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं और इसे मुक्त करने की मांग करते हुए मैदान में कूद पड़े हैं। संथाल जनजाति की झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में अच्छी खासी आबादी है और ये प्रकृति पूजक हैं।

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड जल्द ही हॉलीवुड फिल्म उद्योग बन सकता है-श्रीजिता घोष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 जनवरी 2023। भारत के दक्षिणी भाग की प्रसिद्ध अभिनेत्री को अपनी पहली तेलुगू फिल्म “इधे मां कथा” मिली, जिसमें भूमिका चावला, श्रीकांत और सुमंत अश्विन थे, जो एक बाइक सवार की यात्रा की कहानी पर आधारित थी। हैदराबाद से मनाली। एक बाइकर की भूमिका […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब