झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 व्यक्तियों की मौत, 6 अन्य घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 20 मई 2025। झारखंड के दो जिलों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि गढ़वा जिले के मेराल में तीन व्यक्तियों की मौत होने की सूचना है, जबकि हजारीबाग के कटकमसांडी और गिद्दी में दो लोगों की मौत हुई है। मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि जिले के कुछ गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया, “घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” गढ़वा में मृतकों की पहचान तरुण कुमार देव (18), शंभू बैठा (65) और धर्मेंद्र राम (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग में मौतें असधीर गांव और रबोध पंचायत में हुईं। मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। पिछले सप्ताह चाईबासा में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 46 वर्ष के एक कर्मी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

चित्रकोट पर्यटन स्थल पर बवाल, नाका, ग्राम सभा और एसडीएम पर सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 20 मई 2025। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट पर सोमवार को बवाल मच गया. लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने समिति द्वारा संचालित नाका को अवैध बताते हुए सील कर दिया. दरअसल, गांव के लोगों की एक समिति इस नाके का संचालन […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग