दिल्ली सरकार ने आयुष कौशल, रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एचएसएससी से समझौता किया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 मई 2026। ‘हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल’ (एचएसएससी) ने आयुर्वेद, योग और संबद्ध पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल विषयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक आयुर्वेद कॉलेज के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे दिल्ली में आयुष क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत आने वाले एचएसएससी और दिल्ली स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में यह समझौता हुआ। इस साझेदारी का मकसद सब-काउंसिल ऑन आयुष की देखरेख में आयुर्वेद और इससे जुड़ी पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों में व्यावसायिक प्रशिक्षण, प्रमाणन और कार्यबल विकास को बढ़ावा देना है।

इस सहयोग के तहत आयुष के प्रमुख क्षेत्रों जैसे आयुर्वेद आहार एवं पोषण, क्षारकर्म, योग वेलनेस ट्रेनर, आयुर्वेद मसाज थेरेपिस्ट, पंचकर्म असिस्टेंट और पंचकर्म तकनीशियन आदि में ‘राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क’ के अनुरूप विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। बयान में सिंह के हवाले से कहा गया, “पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल में रोजगार सृजन और कल्याण को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। यह साझेदारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप भविष्य के लिए कुशल आयुष कार्यबल तैयार करने में मदद करेगी।” 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा में नई सियासी एंट्री: बीजद छोड़ भाजपा सदस्य बने ओडिशा के पूर्व सांसद देबाशीष सामंतराय, बंगाल में भी हलचल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 मई 2026। ओडिशा के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने का फैसला लेने वाले देबाशीष पर बीजद ने स्वार्थ के कारण पार्टी छोड़ने का […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला