भाजपा ने छत्तीसगढ़ को शराब का गढ़ बना दिया – कांग्रेस

admin
शेयर करे

आबकारी मंत्री बता रहे शराब के पैसे से सरकार चल रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, प्र्रदेश अवैध शराब का गढ़ बन चुका है। प्रदेश के गांव-गांव, गली, कूचे में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। सरकारी अमला इस अवैध शराब बिक्री को खुला संरक्षण देता है। आबकारी मंत्री दावा करते है शराब के पैसे से सरकार चल रही है। मंत्री दयालदास बघेल स्वयं बता रहे कि किसी आदमी के 1 बोतल शराब मिल जाये तो उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर देती है, शराब भट्ठी से पेटी-पेटी शराब लेकर खुलेआम बेची जा रही कार्यवाही नहीं होती है। मंत्री बघेल ने स्वीकार किया कि राज्य में अवैध शराब की बिक्री के लिए पुलिस विभाग और आबकारी विभाग दोनों जिम्मेदार है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत 
ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य की जनता को शराबी बनाने पर तुली है। विपक्ष में रहकर शराबबंदी के लिए कसमें खाने वाली, शराबबंदी की दुहाई देने वाली भाजपा की सरकार ने राज्य में शराब की दुकानों की संख्या दुगुनी कर दिया है। राज्य में लगभग 700 देशी और अंग्रेजी शराब दुकाने थी। भाजपा सरकार ने हर देशी शराब दुकानों में अंग्रेजी तथा अंग्रेजी शराब दुकानों में देशी बेचना शुरू कर दिया है। मतलब अब देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों की संख्या डबल 1400 हो गयी है। अर्थात अब प्रदेश में कुल 1400 शराब दुकाने खोल दी गयी है, इसके अतिरिक्त पिछले साल से 67 नई शराब दुकाने सरकार ने खोला था, इस साल 35 दुकान और खोला गया। भाजपा की जब रमन सरकारे थी तब उसी ने शराब का सरकारीकरण किया था।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है लगातार सरकार शराब की खपत बढ़ाने के प्रयास में लगी है। साय सरकार में शराब की कोचियागिरी बड़े पैमाने पर जारी है। नकली सरकारी होलोग्राम लगाकर शराब बेचा जा रहा है। राजनांदगांव, मुंगेली सहित प्रदेश के अनेकों स्थानों से लगातार खबरें आ रही है सरकारी शराब दुकानों से 200 रू. प्रति पेटी अतिरिक्त लेकर गली, मुहल्लों में कोचिये शराब पहुंचा रहे है। डोंगरगढ़ में बाटलिंग प्लांट यूनिट में पानी मिलाते रंगे हाथों पकड़े गये। दूसरे राज्यों की शराब बस्तर, सरगुजा सहित मैदानी क्षेत्रों में निर्बाध पहुंच रहे है। नकली और अवैध शराब का धंधा सत्ता के संरक्षण में तेजी से फल-फूल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

संगठन सृजन से बनाये गये कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से 29 जून तक

शेयर करेअभनपुर में होगा कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 जून 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित है। यह शिविर 20 से 29 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को जेल होगी....|....10 अगस्त को होगी झीरम घाटी हमले पर अंतिम बहस....|....बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ा खतरा...आदिवासी महिला की मौत....|....कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे....|....12 साल के एकांश ने जीता इंटरनेशनल गोल्ड....|....आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ....|....नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर: महिला की मौत....|....भारत की आजादी के गौरव को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है "हर घर तिरंगा अभियान": अरुण साव....|....छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में दिखाएंगी दम-खम....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस