टमाटर के बाद महंगाई पर ‘प्याज की मार’, 100 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंचे दाम, खरीदार सरकार से कर रहे हैं ये मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 31 अक्टूबर 2023। दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर जनता को परेशान कर दिया है। प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। प्याज की कीमतें कई जगह तो 100 रुपए प्रति किलो के पास पहुंच गई हैं। वहीं खरीदारों ने देश के कई हिस्सों में प्याज की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की है और सरकार से इसे कम करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का आग्रह किया है। मुंबई में प्याज की कीमत 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। सरकार ने हाल ही में प्याज के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य लगाया और बफर स्टॉक के लिए अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज की खरीद की।  मुंबई में एक खरीदार ने कहा, “प्याज की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं। रेट 80 रुपए प्रति किलो है। यह 150 रुपए तक जा सकता है। हम सरकार से कीमतें कम करने का अनुरोध करते हैं।”  इस बीच देश के अन्य हिस्सों जैसे कि उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि आपूर्ति में कमी के कारण कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, “हमें मंडी से 60 से 65 रुपए प्रति किलो प्याज मिल रहा है। बढ़ती लागत के कारण ग्राहक प्याज नहीं खरीद रहे हैं। आपूर्ति की भी कमी है।

आगरा की एक मंडी में सब्जी खरीदने आए अखिलेश कुमार ने कहा, “कीमतें बहुत ज्यादा हैं। हमारी प्याज की खपत कम हो गई है। पहले हम 1-2 किलो प्याज लेते थे। अब 250 ग्राम ही खरीद रहे हैं। फिलहाल कीमतें इतनी हैं लगभग 80 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।” कानपुर में सब्जी विक्रेता राहुल ने सरकार से हस्तक्षेप का अनुरोध किया और कहा कि हाल की बारिश के कारण स्टॉक नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा, “कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण भारी बारिश है। सारा स्टॉक नष्ट हो गया है। आपूर्ति की कमी है। आगे भी कीमतें बढ़ती रहेंगी। मैं सरकार से इस स्थिति में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज के निर्यात के लिए एफओबी आधार पर 800 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन (एमटी) का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) अधिसूचित किया था। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह उपाय किया गया है क्योंकि भंडारित रबी 2023 प्याज की मात्रा में गिरावट आ रही है। 800 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन का एमईपी लगभग 67 रुपए प्रति किलोग्राम होता है। प्याज निर्यात पर एमईपी लगाने के फैसले के साथ सरकार ने बफर के लिए अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज की खरीद की भी घोषणा की है जो पहले से खरीदे गए 5 लाख टन से अधिक है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से देश भर के प्रमुख उपभोग केंद्रों में बफर से प्याज का लगातार निपटान किया गया है और एनसीसीएफ और एनएएफईडी द्वारा संचालित मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को 25 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से आपूर्ति की गई है। आज तक बफर से लगभग 1.70 लाख मीट्रिक टन प्याज का निपटान किया जा चुका है। 

प्याज किसानों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर से प्याज की निरंतर खरीद और निपटान किया जाता है। प्रति मीट्रिक टन 800 अमेरिकी डॉलर का एमईपी लगाने का निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्याज को किफायती बनाए रखने के सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि उसने 5.07 लाख मीट्रिक टन से अधिक प्याज खरीदा है और आने वाले दिनों में 3 लाख मीट्रिक टन और खरीदने के लिए तैयार है जिससे कीमत को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने कहा, सरकार ने दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उत्तराखंड, बिहार, असम और उत्तराखंड के थोक बाजारों में 1.74 लाख मीट्रिक टन से अधिक प्याज का निपटान किया है। कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, मंडियों में प्याज की आवक घटने से खुदरा मूल्य मैट्रिक्स गड़बड़ा गया है। अधिकारी ने कहा, “फिर भी, प्याज की कीमत 2021 की तुलना में काफी कम है, जब प्याज की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

सीमा हैदर भी रखेगी करवा चौथ का व्रत: बोली- सचिन की लंबी आयु की करूंगी कामना, भारत का हर त्योहार एक नई सोच देता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नोएडा 31 अक्टूबर 2023। सीमा हैदर सचिन की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। करवा चौथ की पूजा का सामान सीमा के वकील और उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से भिजवाया गया है। सीमा ने वीडियो जारी करते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप