घटती जनसंख्या से टेंशन में चीनी सरकार, जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए लाई अब यह योजना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजिंग 22 फरवरी 2023। चीन की घटती जनसंख्या ने जिनपिंग सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। देश में जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए अब नई-नई स्कीम लाई जा रही है। इसी क्रम में चीन ने नवविवाहित जोड़ों के लिए शानदार योजना लेकर आई है जिसके तहत इन जोड़ों को 30 दिनों की पेड मैरिज लीव दी जाएगी ताकि पति-पत्नी आपस में समय बिता सके और जनसंख्या बढ़ाने में भागीदार बन सके। बता दें कि पहले चीन में शादी के लिए मात्र तीन दिनों की पेड लीव मिलती थी। लेकिन जब यहां तेजी से जनसंख्या घटने लगी तो मजबूरन सरकार को अपनी नीति में बदलाव करनी पड़ी।

क्या है इस योजना का उद्देश्य
परिवर्तन का उद्देश्य युवा जोड़ों को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चीन के कुछ प्रांत जहां 30 दिन की शादी की छुट्टी दे रहे हैं वहीं अन्य में करीब 10 दिन की छुट्टी का प्रावधान है। गांसु और शांक्सी प्रांत 30 दिन दे रहे हैं, जबकि शंघाई 10 और सिचुआन अभी भी केवल तीन दिन की दे रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए साउथवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के सामाजिक विकास अनुसंधान संस्थान के डीन, यांग हैयांग ने कहा कि शादी की छुट्टी बढ़ाना प्रजनन दर बढ़ाने के प्रभावी तरीकों में से एक है।

जनसंख्या पर सख्त नीति पर उल्टा चीन पर पड़ रहा भारी
1980 से 2015 तक सख्त एक-बच्चे की नीति लागू करने के कारण चीन की जनसंख्या में गिरावट आई है। 2022 में, चीन ने प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म की अपनी सबसे कम जन्म दर दर्ज की, जिसके बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था पर वित्तीय प्रभाव पड़ा है। देश को अभूतपूर्व और तेजी से बढ़ती आबादी की बोझिल चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। चीन द्वारा घोषित जनसंख्या अनुमानों के अनुसार, उसकी आबादी में पिछले वर्ष 8.5 लाख की गिरावट आई। वर्ष 1960 के बाद चीन की जनसंख्या में इस तरह की गिरावट पहली बार आई है।

Leave a Reply

Next Post

लोकेश राहुल को लेकर दिग्गजों में बहस, वेंकटेश ने आकाश के साथ वीडियो चैट का ऑफर ठुकराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। भारतीय ओपनर लोकेश राहुल को लेकर भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों में तीखी बहस हो गई। राहुल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है, लेकिन राहुल को लगातार मौके दिए जा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप