पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग, राजकीय सम्मान से हुई विदाई; हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितंबर 2025। गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया था। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक स्थान कमरकुची में लाया गया। यहां उनके परिवार के सदस्यों, उनके करीबियों और कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है। इस मौके पर उनके करीबी और कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सब ने उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा ‘आप हमेशा याद किए जाएंगे।

अंतिम संस्कार में फूटकर रोती दिखीं जुबीन की पत्नी
असमिया गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर अपने पति जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़ीं।

परिवार के सदस्यों ने दी अंतिम विदाई
जुबीन गर्ग की पत्नी और पिता सहित परिवार के सदस्यों ने कमरकुची स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत गायक को अंतिम विदाई दी। 52 वर्षीय संगीत जगत के इस दिग्गज का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।

दोबारा हुआ जुबीन का पोस्टमार्टम
गायक ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दूसरा पोस्टमार्टम हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया ‘जुबीन की अंतिम यात्रा शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। कुछ देर पहले, मैं सरुसजाई स्टेडियम में उनके शुभचिंतकों के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शामिल हुआ।’

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी, चार की मौत; दो दिन के लिए अलर्ट जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 23 सितंबर 2025। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय