राजकोट में गेमिंग सेंटर में आग: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे गुजरात के सीएम, 12 बच्चों समेत 27 की गई है जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजकोट 26 मई 2024। गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री और राज्य गृह मंत्री ने टीआरपी गेम जोन में स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में घायल लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अस्पताल में मरीजों से मिलने गए। वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को शाम करीब 4:30 बजे इसकी सूचना मिली। फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सप्ताहांत के चलते गेम जोन में काफी भीड़ थी। 

इस हादसे के बाद टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी फरार हो गए। इसका स्वामित्व युवराज के साथ मनविजय सिंह सोलंकी के पास है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने ने घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।  उन्होंने कहा की राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

अमर, लहरिया, देवेंद्र यादव, अर्जुन, बैजनाथ, भाटिया परिवार, सहित हजारों लोग पहुंचे त्रिलोक श्रीवास निवास

शेयर करेस्वर्गीय भंजन श्रीवास को श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से पहुंच रहे हैं लोग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 26 मई 2024। बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ,राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,( प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश / गुजरात,), के पिता भंजन श्रीवास (पूर्व 20 सूत्री समिति सदस्य […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव