खरगे बोले- कागजी ही रहा राष्ट्रपति का अभिभाषण, चुनावी भाषणों के लिए की प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जुलाई 2024। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में इसे पूरी तरह कागजी और सामाजिक मुद्दों को संबोधित करने में असफल बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण से उन्हें गहरी निराशा हुई। खरगे ने पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने चुनावी भाषणों के लिए मोदी की आलोचना की और सत्तारूढ़ भाजपा के वैचारिक अभिभावक आरएसएस के खिलाफ भी आरोप लगाए। हालांकि उनकी अधिकांश टिप्पणियों को सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही से हटा दिया। धनखड़ ने कहा कि आरएसएस राष्ट्र के लिए काम करने वाला संगठन है। खरगे ने चुनावी रैलियों में मोदी की टिप्पणियों का जिक्र किया और एक आंकड़ा पेश किया कि उन्होंने कितनी बार अल्पसंख्यकों और पाकिस्तान का नाम लिया। सभापति ने उनसे अपने दावों को प्रमाणित करने को कहा और कांग्रेस नेता की ओर से दिखाए गए अखबारों की कतरनों को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। इस पर खरगे के समर्थन में पी चिदंबरम भी बोले लेकिन सभापति ने उनको भी अनसुना कर दिया।

क्या किसी संगठन का सदस्य होना अपराध : धनखड़
देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर खरगे ने आरएसएस पर कुछ आरोप लगाए। इस पर धनखड़ ने कहा, टिप्पणियां हटा दी गई हैं क्योंकि राष्ट्रवादी गतिविधियों में लगे संगठन आरएसएस पर आरोप लगाना उचित नहीं है। क्या किसी संगठन का सदस्य होना अपराध है? आप कह रहे हैं कि कोई खास व्यक्ति आरएसएस का सदस्य है, क्या यह अपने आप में अपराध है? संघ राष्ट्र के लिए काम करने वाला संगठन है।

जाति गणना के बाद ही हिंदुओं का एकीकरण संभव : ए राजा
द्रमक नेता ए राजा ने सोमवार को कहा कि सरकार जाति गणना कराए, तभी हिंदूओं का एकीकरण संभव है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए समानता और समावेश की जरूरत पर बल दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान राजा ने जाति आधारित जनगणना की जरूरत पर बल देते हुए तर्क दिया कि हिंदुओं का वास्तविक एकीकरण केवल जातिगत असमानताओं को स्वीकार कर और उनका समाधान करके ही हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'अवैध धर्मांतरण जारी रहा तो बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी', इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जुलाई 2024। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ईसाई धर्म में अवैध धर्मांतरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। लालच देकर धर्म बदलने का खेल जारी […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब