राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करने का लिया निर्णय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्खेशन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में मौजूद रहे दिग्गज़ कलाकार

शेयर करेपूनम ढिल्लो, बोमन ईरानी, यशपाल शर्मा, मेघा रे, आयोजक अय्यूब खान की उपस्थिति धर्मरावबाबा अत्राम – दिलों का राजा, मेघा रे की फ़िल्म मास्टरपीस और यशपाल शर्मा की फिल्म दादा लख्मी सहित ढेरों फिल्मों को मिली सराहना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 30 अगस्त 2024। फाउंडर और आयोजक अय्यूब खान […]

You May Like

तेज आंधी-तूफान से फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो मजदूर घायल....|....नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम....|....मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल: ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक....|....सर्दियों में प्रदूषण रोकने को दिल्ली में अभी से तैयारी: नवंबर से इन वाहनों पर बैन, दोगुनी होगी पार्किंग फीस....|....बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक: औद्योगिक अदालत ने दिया अंतरिम आदेश, सरकार ने लगाया मेस्मा....|....जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा....|....56 साल के हुए राहुल गांधी; पीएम मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस नेताओं ने बताया ‘उम्मीद की किरण'....|....‘वही करना चाहती हूं जो पहले कभी न किया हो’, महिला केंद्रित फिल्मों पर माधुरी दीक्षित ने रखी राय....|....किसानों को बड़ी राहत: चार राज्यों में दालों-तिलहनों की खरीद को मंजूरी; उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा लाभार्थी....|....आज पीएम जारी करेंगे ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा