‘दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 08 अक्टूबर 2026। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुशांत गोल्फ सिटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इस दौरान भजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जुझारू तेवर वाले जननेता थे। उन्होंने अपने तेवर और संघर्ष से सामाजिक चेतना को नया आयाम दिया। करीब 50 वर्ष पहले बिहार में एक ऐसे युवा नेता का अभ्युदय हुआ, जो दलितों और वंचितों की प्रखर आवाज बने। बिहार की जनता ने उन्हें सर्वाधिक मतों से जिताकर संसद भेजा।

संसद में लंबे समय तक साथ काम किया

सीएम ने कहा कि बतौर सांसद उन्हें भी रामविलास पासवान के साथ लंबे समय तक संसद में कार्य करने का अवसर मिला। उनके मन में भारतीय परंपरा के प्रति हमेशा श्रद्धा और सम्मान का भाव रहा। दलित और वंचित वर्ग को न्याय मिले, उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान और उचित स्थान मिले, इसी संकल्प के साथ रामविलास पासवान ने निरंतर कार्य किया।

चिराग पासवान बढ़ा रहे रामविलास का मिशन

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की अनुपस्थिति आज भी खलती है, लेकिन संतोष इस बात का है कि उनके पुत्र चिराग पासवान उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामविलास पासवान को बिहार में जो सम्मान मिला है, वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी दिलाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार

शेयर करेतीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंदौर, 08 अक्टूबर 2026। इंदौर के सेंट्रल जेल में अचानक 30 कैदियों के बीमार होने से जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट्रल […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा