इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 08 अक्टूबर 2026। इंदौर के सेंट्रल जेल में अचानक 30 कैदियों के बीमार होने से जेल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट्रल जेल पहुंची और सभी 30 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ कैदियों में टाइफाइड की पुष्टि हुई, जबकि तीन कैदी डेंगू संक्रमित पाए गए। एहतियात के तौर पर सभी 30 बीमार कैदियों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ माधव दास हासानी ने बताया कि सेंट्रल जेल प्रबंधन से कैदियों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंची। टीम ने प्रत्येक बीमार कैदी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तीन कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सेंट्रल जेल में बंद सभी कैदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। जेल की प्रत्येक बैरक की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। जहां भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। 

सेंट्रल जेल में 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू के लार्वा की पहचान और उसे नष्ट करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल परिसर में लार्वा की मौजूदगी वाले स्थानों की जांच कर रही है।

जेल प्रबंधन भी कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क है। प्रत्येक कैदी के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। किसी कैदी को बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। इंदौर सेंट्रल जेल में करीब 2,000 से अधिक कैदी बंद हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर सभी कैदियों की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा