राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी! इंडिया गठबंधन और NDA ने चली चाल, नामांकन के साथ जीत का दावा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 जून 2026। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में इंडिया गठबंधन और एनडीए समर्थित प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान दिखी गठबंधन की ताकत
इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी सचिव अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत गठबंधन के कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘दोनों सीटों पर होगी जीत’
वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सी.पी. सिंह तथा नवीन जायसवाल उपस्थित रहे। नामांकन के बाद झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के सभी विधायक उनके साथ हैं और चुनाव में बेहतर परिणाम मिलेगा।

एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत’ 
कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने भी गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि सभी सहयोगी दल और विधायक एक साथ हैं, इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि गठबंधन राज्यसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरा है और दोनों उम्मीदवारों को पर्याप्त समर्थन प्राप्त है।

परिमल नाथवानी ने विकास कार्यों के दम पर मांगा समर्थन
उधर, भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि रही है और उन्होंने राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका रही है और भविष्य में भी वे झारखंड के हित में काम करते रहेंगे। नाथवानी ने विश्वास जताया कि उन्हें सभी विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा।

नामांकन के बाद तेज हुआ सियासी मुकाबला
राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कोकर स्थित समाधि स्थल पर किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 09 जून 2026। रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके संघर्ष, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले