साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 मई 2022। आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच रविवार 22 मई को खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले या मैच के दौरान या फिर मैच के बाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने की संभावना है। 9 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कौन से खिलाड़ी चुने जा सकते हैं, ये जान लीजिए।  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आने वाले शेड्यूल को देखते हुए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देगी। ऐसे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, ये जान लीजिए, क्योंकि कई खिलाड़ियों को पहली बार चुना जा सकता है। 

सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो फिर उनके स्थान पर किस खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा? इस सवाल का जवाब भी आज मिल जाएगा। माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी जा सकती है, जिन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए न सिर्फ बल्ले और गेंद से प्रदर्शन किया है, बल्कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स को शीर्ष की टीम बनाने का काम किया है। 

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिल सकता है मौका

कई खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की स्थिति में तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और मोहसिन खान को पहली बार टीम इंडिया में चुना जा सकता है। वहीं, हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। माना जा रहा है कि यही टीम आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल सकती है। 

इस प्रकार हो सकती है टीम 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (अगर फिट)/तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, वॉशिंग्टन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह/मोहसिन खान, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान।  

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंचे, क्वाड सम्मेलन सहित 23 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई के दौरे के लिए यहां पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारतीय समुदाय […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड