आईपीएस अधिकारियों से प्रधानमंत्री मोदी बोले, कोरोना काल में लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनर्स के ‘दीक्षांत परेड’ में युवा आईपीएस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान युवा अधिकारियों से योग से लेकर कोरोना संकट में पुलिस पर लोगों के बढ़े विश्वास को लेकर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, दिल्ली में, मैं नियमित रूप से उन युवा आईपीएस अधिकारियों के साथ बातचीत करता हूं जो यहां से पढ़कर निकल चुके हैं। लेकिन इस साल कोरोना के कारण, मैं आप सभी से मिलने में असमर्थ हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि अपने कार्यकाल के दौरान, मैं किसी न किसी बिंदु पर आप सभी से अवश्य मिलूंगा।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, योग और प्राणायाम तनाव में काम करने वाले सभी लोगों के लिए अच्छा है। अगर आप अपने दिल से कोई काम करते हैं, तो आपको हमेशा फायदा होगा। आप कभी भी तनाव महसूस नहीं करेंगे चाहे कितना भी काम हो। 

पीएम ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की बदौलत जनता के मन में खाकी वर्दी के मानवीय चेहरा की एक बेहतर तस्वीर बनी है। इस तरह लोगों का विश्वास खाकी वर्दी पर बढ़ेगा। उन्होंने कहा, इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपको अपनी वर्दी के फायदे के बजाय अपनी वर्दी पर गर्व होना चाहिए। आप लोग अपनी खाकी वर्दी का सम्मान कभी न खोएं। गौरतलब है कि एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को बताया गया कि 28 महिलाओं समेत 131 प्रोबेशनर्स आईपीएस अधिकारियों ने अकादमी में शुरुआती परीक्षण पूरा कर लिया है। इन अधिकारियों ने 42 सप्ताह के दौरान अपने बुनियादी पाठ्यक्रम के प्रथम चरण को पार कर लिया है।

बुनियादी पाठ्यक्रम के दौरान, प्रोबेशनर्स को कानून, जांच, फोरेंसिक, नेतृत्व एवं प्रबंधन, अपराध विज्ञान, सार्वजनिक व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा, नैतिकता और मानव अधिकारों, आधुनिक भारतीय पुलिस तंत्र, रणनीति, हथियार प्रशिक्षण जैसे विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया जाता है। बयान में कहा गया कि ये अपना फाउंडेशन कोर्स पूरा करने के बाद 17 दिसंबर, 2018 को अकादमी में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की विभागीय समीक्षा

शेयर करेकोविड-19 की जांच में तेजी लाने के निर्देश विभागीय कार्यो का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में हो  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद 04 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के गृह, लोक निर्माण, जेल, धार्मिक न्यास, पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दोपहर जिले में चल रहे विकास कार्यो […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज