राहुल गांधी बोले-देश में 2014 के बाद से बेरोजगारी महंगाई में बेतहाशा बढ़ोतरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 नवंबर 2022। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में 2014 के बाद से बेरोजगारी और महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार भेल और रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। तेलंगाना में मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जब भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं से मिलते हैं तो वे बेरोजगारी की बात करते हैं। आप सभी को समझना चाहिए कि देश में बेरोजगारी क्यों है? आपने देखा होगा कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। साथ ही कहा कि किसान, छोटे और मध्यम कारोबारी बड़े व्यापारिक घरानों की तुलना में लोगों को अधिक रोजगार और आजीविका प्रदान करते हैं। उन्होंने एक किसान नागी रेड्डी को मंच पर बुलाकर तेलंगाना में किसानों की स्थिति के बारे में बताने को भी कहा। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में बुलेट प्रूफ कार से घूमेंगे चीनी श्रमिक, सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 नवंबर 2022। पाकिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट पर चल रहे काम के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे सभी चीनी श्रमिकों को पाकिस्तान सरकार बुलेट-प्रूफ कार देने का फैसला किया है। यानी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर