भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गर्व का स्रोत हैं। मोदी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों का मूल आधार है और सरकार ऐसे अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनसे प्रत्येक महिला अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके और भारत के विकास की यात्रा में योगदान दे सके। उन्होंने एक संदेश में कहा, ”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं हमारी समूची नारी शक्ति को शुभकामनाएं देता हूं। हर क्षेत्र में महिलाएं संकल्प, रचनात्मकता और बेजोड़ उत्साह के साथ भारत की प्रगति को आकार दे रही हैं। उनकी उपलब्धियां हमारे राष्ट्र को प्रेरित करती हैं और विकसित भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प को मजबूत करती हैं।

मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, महिलाओं की आकांक्षाएं और उनका योगदान एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र की दिशा में देश की सामूहिक यात्रा का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ”भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गर्व का स्रोत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका की सशक्त तरीके से याद दिलाती हैं।”

Leave a Reply

Next Post

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 मार्च 2026। आगामी केरल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए Rahul Gandhi ने राज्य के मतदाताओं को साधने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की ओर से पांच प्रमुख गारंटियों की घोषणा की। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला