दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मऊ, 06 सितंबर 2026। मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में पुल के पास स्थित अंधा मोड़ शनिवार की रात फिर दो परिवारों के लिए मातम का कारण बन गया। यहां तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार कुर्थीजाफरपुर निवासी आकाश (24) और उनके बुआ के बेटे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी निकेश (26) की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में बुआ-भतीजे के भाई थे।

बताया गया कि शनिवार की रात हादसे की सूचना मिलने के बाद करीब नौ बजे परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह करीब पांच बजे सड़क किनारे खाई में बाइक दिखाई दी। नीचे उतरकर देखा गया तो आकाश और निकेश के शव पड़े थे। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, अंधे मोड़ पर लगे पेड़ों को हटाने और बिजली के पोल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति को देखते हुए दक्षिण टोला, कोपागंज थाने की पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया।

मौके पर पहुंचे घोसी के सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी और तहसीलदार सदर ने ग्रामीणों और परिजनों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। सुबह करीब नौ बजे नगर पंचायत की ओर से अंधे मोड़ पर पेड़ों की कटाई शुरू कराए जाने के बाद भीड़ धीरे-धीरे हटने लगी। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि परिजनों से वार्ता की जा रही है। उनकी कुछ मांगें हैं, जिनके संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत

शेयर करेदेर से मिली एंबुलेंस; अस्पताल पर हंगामा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गोरखपुर, 06 सितंबर 2026। राजघाट स्थित बैकुंठ धाम में रविवार को अचानक गुंबद गिरने से नीचे बैठे अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि एक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक अंतिम संस्कार में शामिल होने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव