भाजपा सरकार का असल चेहरा सामने आया 21 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों से 15500 रु की होगी वसूली?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 14 अप्रैल 2024। बालोद जिला के 52 धान खरीदी केंद्रों को नोटिस देकर ज्यादा धान खरीदी पर सवाल पूछने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का असल किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। 21 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों से पूछा जा रहा है कि जब अनावरी रिपोर्ट में 15 क्विंटल धान उत्पादन लिखा है तो फिर 21 क्विंटल धान किसानों ने कहाँ से बेचा हैं? बालोद जिला की 52 धान खरीदी केंद्रों को नोटिस दिया गया हैं यानि उस 52 धान खरीदी केंद्रों में 21 किवंटल धान बेचने वाले किसानों से अब भाजपा सरकार प्रति एकड़ 15500 रु की वूसली की तैयारी है? ऐसे ही नोटिस प्रदेश के अन्य जिलों के कई धान खरीदी केंद्रों को भी भेजा गया है। पूरे प्रदेश में किसानों के 21 क्विंटल धान बेचने पर भाजपा की सरकार संदेह कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार मेहनतकश किसानों के मेहनत पर संदेह करके अपनी नाकामी पर परदा करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश के किसानों को 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ 3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव में खरीदी करने मोदी की गारंटी दे रहे थे तब क्या भाजपा के नेताओं को प्रदेश में कितना धान  प्रति एकड़ पैदा होता है इसकी जानकारी नहीं थी? असल मायने में भाजपा की सरकार आने वाले खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रु क्विंटल की दर पर खरीदना नहीं चाहती है इसीलिए अभी से किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है किसानों को डराया धमकाया जा रहा है किसानों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में फर्क है, केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य और 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाने का वादा किया था जो अधूरा रह गया है।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी: यूसीसी लागू करने से लेकर गरीबों को पांच साल तक मुफ्त राशन दिए जाने का वादा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पीएम मोदी ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद कहा, ‘‘आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज