रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी. इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसे गायब हुई बच्ची

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को लेकर सोए हुए थे इस दौरान रात्रि 2 से 2.30 के बीच बच्ची बिस्तर से गायब हो गई. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला।

Leave a Reply

Next Post

हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए डॉक्टर्स को भी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये 8 फूड्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 जुलाई 2024। डॉक्टरों का काम बेहद जरूरी और जिम्मेदारियों से भरा होता है. उन्हें अपने मरीजों की देखभाल के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी कास ध्यान रखना पड़ता है. डॉक्टरों का जीवन बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण होता है. इसलिए उनकी हेल्थ और एनर्जी के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान