रमन सरकार की अकर्मण्यता के कारण अटका था महानदी जल बंटवारा-कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 19 अप्रैल 2023। पूर्ववर्ती रमन सरकार के अकर्मण्यता और लापरवाही के कारण महानदी जल बंटवारा अटका हुआ था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में हुआ, इसके जल पर पहला अधिकार छत्तीसगढ़ का है। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने महानदी के जल का व्यापक उपयोग करने के लिये कोई दीर्घकालिक कार्ययोजना बना कर बांध का निर्माण नहीं किया, कुछ एक औद्योगिक बेराज को छोड़ दिया जाये तो 15 साल तक महानदी के जल के सरंक्षण के लिये रमन सरकार ने उदासीनता दिखाई थी जबकि छत्तीसगढ़ की आबादी का 78 प्रतिशत जनसंख्या महानदी के बेसिन पर निवास करती है। सही मायने में महानदी छत्तीसगढ़ की प्राणदायनी है लेकिन रमन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। महानदी के जल पर छत्तीसगढ़ के पुख्ता और नैसर्गिक अधिकार को जताने में रमन सरकार ने कोताही बरता था जिसका खामियाजा आज भी राज्य को भुगतना पड़ रहा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार की प्राथमिकता में छत्तीसगढ़ की सिंचाई सुविधा बढ़ाना था ही नहीं। यही कारण था कि रमन राज के 15 सालों में मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद राज्य का सिंचाई रकबा मात्र 10 प्रतिशत ही बढ़ पाया। महानदी विवाद भी रमन सरकार की लापरवाही के कारण ट्रब्यूनल में गया और महानदी पर बांध बनना भी संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य बनने के शुरूआती कुछ वर्षों में महानदी में बांध बन जाना था, भाजपा सरकार ने नहीं बनाया यदि बांध बनता तो इसका फायदा राज्य को मिलता और परिस्थितियां भी अलग होती।

Leave a Reply

Next Post

शहडोल में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   शहडोल 19 अप्रैल 2023। शहडोल जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी एक मालगाड़ी से बिलासपुर से आ रही दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट कर टकरा गई। इस दौरान एक अन्य मालगाड़ी वहीं से गुजर रही […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही