रायपुर में 27 लाख की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को सक्ती से किया गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 29 मई 2025। जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुए आरोपी को बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में सक्ती जिले के मल्दा गांव से धर दबोचा है। आरोपी विजय कश्यप के रूप में हुई है, जो रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा की कपड़े की दुकान में पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि 28 मई की रात चोरी के आरोपी की सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट किया गया और टीम गठित की गई। विजय कश्यप कपड़े की दुकान में पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। दुकान में रखी नगदी की जानकारी होने के कारण उसने बड़ी चोरी को अंजाम दिया और अपने गांव मल्दा भाग गया।

थाना बिर्रा की टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी और मौके से नगदी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल कुल 27 लाख रुपये  के साथ उसे पकड़ लिया। चूंकि आरोपी सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है, इसलिए बिर्रा पुलिस ने उसे नियमानुसार हसौद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद हसौद पुलिस ने आरोपी को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिंदू संगठनों ने लहराया भगवा झंडा, भारी पुलिस तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 29 मई 2025। रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च