शरीर के अंग हुए क्षत-विक्षत… हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन की मौत; रूह कंपा देने वाला हादसा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सक्ती 18 मई 2025। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक-पिहरीद मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर के सामने से बाइक के टकरा जाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, धान कटाई के बाद हार्वेस्टर में लगे कटर को नहीं हटाया गया था और वह भारी वाहन रिहायशी इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान मिशन चौक से पिहरीद की ओर जा रहे तीन बाइक सवार युवक हार्वेस्टर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों के अंग अलग हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागेश्वर पिता दाऊलाल एवं शेर सिंह पिता परदेशी (ग्राम सतगढ़ निवासी) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मिशन चौक पर चक्का जाम कर दिया और हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे की मांग करने लगे। इसके साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, अस्पताल नहीं लाया गया। इससे आक्रोश और भी बढ़ गया। छपोरा, जैजैपुर और सक्ती मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। मौके पर मालखरौदा पुलिस पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Leave a Reply

Next Post

'जातीय जनगणना पर झूठ फैला रहे हैं राहुल गांधी', JDU ने साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सीवान 18 मई 2025। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सीवान इकाई की ओर से जिला अतिथि गृह के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जातीय जनगणना को लेकर जो बयान दे रहे हैं, वह पूरी तरह […]

You May Like

सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा