‘आपातकाल की 50वीं बरसी पर सरकार बुलाएगी संसद का विशेष सत्र’, कांग्रेस का बड़ा दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 मई 2025। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि केंद्र सरकार आपातकाल की 50वीं बरसी मनाने के लिए अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक और कोशिश है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल की रात से ही कांग्रेस पहलगाम आतंकी हमले और उसके परिणामों पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रही है। ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इसके बाद 10 मई को लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने और एक प्रस्ताव के माध्यम से राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने उस सुझाव को भी स्वीकार नहीं किया।

कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री मोदी से ट्रंप प्रशासन के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता दावों पर चुप्पी तोड़ने की मांग कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है। कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री मोदी से ट्रंप प्रशासन के भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता दावों पर चुप्पी तोड़ने की मांग कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है।

Leave a Reply

Next Post

शशि थरूर के बयान से कांग्रेस में भूचाल, बोले- मेरे पास ट्रोल्स के लिए समय नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मशहूर सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनके पनामा दौरे के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा कि “बीजेपी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ