हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कुल्लू, 17 अक्टूबर 2026। रबी की बिजाई के लिए गेहूं के बीज का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसान अब बिजाई के लिए तैयार खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने गेहूं बीज की सब्सिड़ी का रेट तय कर दिया है। इस बार किसानों को तीन रुपये महंगा बीज मिलेगा। यह 33 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा। दो दिन पहले सरकार ने गेहूं बीज का रेट 41.50 रुपये निर्धारित किया था, लेकिन सब्सिड़ी तय नहीं होने से वितरण लटक गया था। सरकार ने सभी जिलों को गेहूं बीज की खेप भेज दी है।

कुल्लू में 450 क्विंटल बीज आ गया और दो-तीन दिन में 600 क्विंटल बीज और पहुंचेगा। बीज मिलने के बाद अब सब्सिड़ी रेट तय होने से कृषि विभाग के साथ गेहूं बीज का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। सूबे के करीब 3:50 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की जाती है। इस बार तीन रुपये की वृद्धि कर 33 रुपये में प्रति दिया जाएगा। जबकि 2025 में यह रेट 30 रुपये किलो था। कृषि विभाग कुल्लू की उपनिदेशक डाॅ. रितु गुप्ता ने कहा कि किसानों को 33 रुपये के हिसाब गेहूं बीज दिया जाएगा। कहा कि कुल्लू में एचडी-3226 किस्म को गेहूं बीज 450 क्विंटल पहुंच गया है। जिसे विभाग के वितरण केंद्रों तक भेज दिया है।

11 हजार हेक्टेयर में होती है गेहूं की बिजाई
कुल्लू में करीब 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इन दिनों रबी सीजन की फसलों की तैयारी में जुटे हैं। खेतों की जुताई और बिजाई की तैयारी की जा रही है। किसान मोहर सिंह,सुनील कुमार, खुशहाल सिंह, बालकृष्ण शर्मा और बलदेव राज ने कहा कि रबी की बिजाई को खेत खलिहान तैयार है। 

Leave a Reply

You May Like

हिमाचल के किसानों को गेहूं का बीज मिलेगा महंगा....|....ऋषिकेश बाईपास निर्माण, फिर हरियाली की कीमत पर होगा विकास....|....47.56 लाख मतदाताओं की खोज में 10 दिन घर-घर जाएंगे बीएलओ....|....एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार....|....सीएम योगी बोले- 2017 से पहले था रूल ऑफ माफिया, हमने लागू किया ‘रूल ऑफ लॉ....|....महासंघों को मिलेंगे ₹50 करोड़: पहले थी दो करोड़ की सीमा....|....सिरदर्द और चक्कर को न समझें मामूली....|....आईडीबीआई बैंक विनिवेश पर उठे सवाल....|....अमेरिका में एच-1बी कर्मचारियों को झटका....|....नांदेड़ में मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों का टेंपो खाई में गिरा, तीन की मौत; तीन घायल