राहुल गांधी कांग्रेस के लिए कलंक! जब तक विदाई नहीं होगी, हारते रहेंगे- सीएम मोहन यादव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शाजापुर 17 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का कलंक बताया और कहा कि जब तक इनकी कांग्रेस से विदाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का कलंक नहीं मिटेगा। बिहार नतीजों को लेकर सीएम यादव ने कहा राहुल गांधी को पप्पू कहकर संबोधित किया और कहा कि पप्पू को हार के कारणों को पता नहीं चला। अभी तक सिर पकड़कर छिपकर बैठे हैं। सीएम मोहन रविवार को शाजापुर के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मोहन ने कहा राहुल गांधी ने कांग्रेस को पहले अध्यक्ष बनके हराया अब बाहर से हरा रहे हैं। ये कांग्रेस के लिए कलंक हैं लगता है कि जब तक कांग्रेस से इनकी विदाई नहीं होगी तब तक कांग्रेस हारती रहेगी। यह पक्की बात है, पीएम मोदी ने कांग्रेस के लिए सही कहा है कि फूट दिख रही है, आने वाले समय में फिर फूट दिख रही है। कांग्रेस के लिए यह कोई बात नहीं है,उनको उनके हाल पर छोड़ते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे। जिसके साथ जाएं, उसका बंटाढार, पता नहीं क्या मालूम कहा के नेता, कैसे नेता। लेकिन कोई बात नहीं, आओ बाबू और आ जाओ।

जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जब से जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं कांग्रेस नीचे जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर में उनका प्रत्याशी ही मैदान छोड़कर चला गया। वहीं उन्होंने एक बार फिर से गीता जंयती मनाने की बात दोहराई और कहा कि सुन लो कांग्रेसी, तुमको जो करना है करो। हम गीता जयंती मनाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

धार्मिक यात्रा बनी अंतिम यात्रा: मक्का से मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई, जिंदा जले 42 भारतीय; बच्चों की संख्या अधिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 नवंबर 2025। एक धार्मिक यात्रा ‘उमराह’ पर जा रहे भारतीय यात्रियों के लिए सोमवार की सुबह मौत और दर्द लेकर आई। दरअसल, मक्का से मदीना जा रही एक बस सऊदी अरब में डीजल टैंकर से टकरा गई, जिससे आग भड़क उठी और बस […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं....|....इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक