सोनू सूद ने फिल्म ‘फतेह’ में हियरिंग इम्पैरेड काँटेस्टेन्ट्स को काम करने का दिया सुनहरा मौका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जून 2023। एक विवाह ऐसा भी, सिम्बा और हैप्पी न्यू ईयर जैसे फिल्मों में काम कर एक्टर सोनू सूद कई वर्षों से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। सोनू अपने फिजिक से और अपने एक्टिंग टैलेंट से बड़ी भारी फैन अपील एंजॉय करते हैं। अब वह फतेह की शूटिंग में व्यस्त हैं। और साथ ही रोडीज़ का 19 वा सीजन होस्ट कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों के प्रति उदार और मददगार होने के लिए जाने जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान ही नहीं वह अब भी लोगों की मदद उतने ही उत्साह के साथ कर रहे हैं। उनके घर के नीचे ज़रूरतमंदों की कतार इस बात को सिद्ध करती है। अभी वह फिलहाल रोडीज़ के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं। एमटीवी रोडीज़ के 19 वे सीजन के ऑडिशन्स के दौरान ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से आये एक काँटेस्टेन्ट शुभम ने अपने दृढ़ता और समर्पण से सोनू को खूब प्रभावित किया है। इसके चलते सोनू सूद ने अपने होम प्रोडक्शन “फतेह” में इस युवक को एक रोल ऑफर किया है, जो वाकई में सोनू की ओर से बहुत उल्लेखनीय कार्य है। रोडीज़ पर अपने सख्त और अनुशासित व्यक्तित्व के बावजूद सोनू ने शो पर अपना दयालु भाव भी प्रकट किया है। एक्टर कई समय से शो से जुड़े हैं और अब तो वह 19 वे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वह ऑडियंस को अपने स्टाइल और हुनर से खूब एंटरटेन कर रहे हैं।
इस यंगस्टर ने अपनी विशेष जरूरतों के नाते सोनू का दिल अपनी ईमानदारी से जीत लिया। और सोनू ने उनके एक्टर बनने की इच्छा को भी पूरा कर दिया। सोनू समाज और दुनिया की उन्नति के लिए ऐसे ही कई अवसर प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Leave a Reply

Next Post

यूज्ड वॉटर तथा सेप्टेज मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ बनेगा देश में अग्रणी राज्य: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

शेयर करेयूज्ड वॉटर फीकल स्लज प्रबंधन विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 16 जून 2023। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया यूज्ड वॉटर ‘फीकल स्लज प्रबंधन’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला नवा रायपुर, अटल नगर स्थित […]

You May Like

13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू