कर्नाटक: भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम बोम्मई ने की समीक्षा बैठक, 24 लोगों की मौत, मुआवजे का एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेंगलुरू 22 नवंबर 2021। कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक की। सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, हासन जिलों को व्यापक नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल के नुकसान और 24 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 8,495 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। कम से कम 191 पशुओं के मारे जाने की सूचना है। इसके अलावा कई सड़कें, पुल, स्कूल और जन स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए।

एनडीआरएफ फंड के तहत 689 करोड़ रुपये की राशि जिला कलेक्टरों के पास उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। अगस्त और सितंबर में लगातार बारिश के कारण 3.43 लाख हेक्टेयर में खेती की गई फसल प्रभावित हुई, जिससे 1.5 लाख किसान प्रभावित हुए। उनके लिए मुआवजे की राशि के रूप में 130 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

किसानों के लिए मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री बोम्मई ने 79,000 किसानों को मुआवजे के रूप में 79 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्तरों पर कृषि विभागों के अधिकारियों को फसल नुकसान का सर्वेक्षण करने में खुद को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करने तथा सिंचाई टंकियों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस बीच, बचाव और राहत कार्य करने के लिए होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा बल की टीमों का गठन किया गया है। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को अपनी ताकत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

तमिलनाडु में भी हो रही है भारी बारिश

वहीं, तमिलनाडु में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन ठप है। वहीं, पानी अधिक होने से यहां की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके अलावा मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब मजदूर संगठन तेज करने वाले हैं लेबर लॉ समेत इन मसलों पर जंग, बढ़ेगी सरकार की मुश्किल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। विवादित कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब मजदूर संगठन लेबर लॉ समेत कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर दबाव बनाने की योजना में जुट गए हैं। विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की पीएम की घोषणा के बाद केंद्रीय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान