सीएम विष्णुदेव साय ने SSB के साहसी जवानों को दी बधाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 दिसंबर 2025। सीएम विष्णुदेव साय ने SSB के साहसी जवानों को बधाई दी, और कहा, ‘सशस्त्र सीमा बल’ के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव मुस्तैद SSB के साहसी जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र के प्रति आपका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में स्टूडेंट्स ने भव्य वीर बाल रैली निकाली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 दिसंबर 2025। रायपुर में स्टूडेंटस ने भव्य वीर बाल रैली निकाली है, स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव