भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026।  निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, भारत का उभरता एआई इकोसिस्टम अगले 2 से 5 साल में शेयर बाजार के कुल पूंजीकरण में 50 अरब से 100 अरब डॉलर तक जोड़ सकता है। इसकी वजह एआई कंपनियों के संभावित आईपीओ होंगे। निवेश बैंक के अनुमान के अनुसार मध्यम और अंतिम चरण की करीब 70 निजी एआई कंपनियों में से 25-50% इस अवधि में शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती हैं। इन कंपनियों का औसत मूल्यांकन मौजूदा अनुमानित मूल्य से करीब चार गुना रहने की संभावना है। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एआई स्टार्टअप्स में निजी इक्विटी निवेश 2024 के बाद से तीन गुना हो गया है।

आईपीओ में इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि संभावित एआई आईपीओ में 66% हिस्सेदारी इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी मददगार कंपनियों की हो सकती है। एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की हिस्सेदारी 31% और मुख्य एआई डेवलपर्स की 3% रहने का अनुमान है।

बैंक के मुताबिक, इन आईपीओ से भारत के शेयर बाजार में एआई क्षेत्र की विविधता बढ़ेगी। डेटा सेंटर, एंटरप्राइज एआई सेवाओं, क्लाउड, डाटा प्रबंधन, हेल्थकेयर एआई और कंप्यूटर विजन जैसी गतिविधियों से जुड़ी कंपनियों को भी सार्वजनिक बाजार से पूंजी जुटाने का अवसर मिल सकता है।

84 कंपनियों की पहचान
गोल्डमैन सैक्स ने 84 निजी कंपनियों को प्राइवेट एआई कंटेंडर्स के रूप में चिन्हित किया है। इनका संयुक्त अनुमानित मौजूदा मूल्य 55 अरब डॉलर है। इन कंपनियों ने 2025 से भारत में एआई से जुड़े कुल निजी निवेश का करीब 40% हासिल किया है।

Leave a Reply

Next Post

पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच

शेयर करेअनदेखी पड़ सकती है भारी! छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026। डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। कई बार शुरुआत में इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि पुरुष उन्हें काम का तनाव, बढ़ती उम्र या थकान समझकर नजरअंदाज […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर