झारखंड का स्थापना दिवस : रांची में दिखेगी 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक, ‘रजत जयंती वर्ष’ को लेकर आयोजन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 14 नवंबर 2025। झारखंड इस वर्ष 15 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस एतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार ने ‘रजत जयंती वर्ष’ को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत 13 नवंबर को सूचना भवन सभागार में एग्जीबिशन और इमर्सिव ज़ोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

राज्य स्थापना दिवस 2025 : दो दिवसीय महोत्सव रांची में
राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय विशेष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में झारखंड सरकार के सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और पहलों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

विशेष प्रदर्शनी में होगा यह सब
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी होगी, जो झारखंड के इतिहास, संघर्ष और गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित करेगी। इसके साथ ही एक इमर्सिव ज़ोन भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्में और दृश्य सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी आम जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आगंतुक महोत्सव परिसर में घूमते हुए इनका लाभ उठा सकेंगे। बैठक में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल, डॉ. असीम कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

रतलाम में हादसा, ब्रिज की रेलिंग तोड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रतलाम 14 नवंबर 2025। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम भेतिया के समीप एक का कार नियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय […]

You May Like

'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल