भू-माफिया के निजी आयोजन में भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक सहित पूरी सरकार बनी पोस्टर बॉय – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 03 सितंबर 2026। कुख्यात भू-माफिया के निजी आयोजन में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के पोस्टर पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूरे प्रकरण में सरकार मूक समर्थन से पीड़ित परिवारों और आम जनता में आक्रोश है, सत्ता और रसूखदारों के इस गठजोड़ का विरोध लगातार बढ़ रहा है। किसी भी अवैध कारोबारी या भू-माफिया को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिलना सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था और जनता के भरोसे पर हमला है। जब अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों के आयोजनों में जनप्रतिनिधि, मंत्री, मुख्यमंत्री या विधायक बतौर मुख्य अतिथि या ’पोस्टर बॉय’ बनकर शामिल होते हैं, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है और अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है।राजनीतिक संरक्षण और विज्ञापनों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी गंभीर सवाल खड़ा करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह सरकार एक भू माफिया के आगे नतमस्तक हो चुकी है, यही वजह है कि जमीनों के उस अवैध कारोबारी के खिलाफ दर्जनों शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना इस बात का प्रमाण है। जमीन पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग या भाजपा की सरकारों में भू-माफियाओं के तंत्र पर प्रशासनिक बुलडोजर या कानूनी शिकंजा इसी कारण ढीला पड़ जाता है। ऐसे मामलों पर किसी भी राजनीतिक दबाव से परे हटकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए लेकिन इस सरकार में ईडी, आई टी, ईओडब्लू, एसीबी, सीबीआई, सहित तमाम जांच एजेंसियां केवल विपक्ष को दबाने के लिए है। ऐसे मामलों में तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि सरकारी सरपरस्ती के आरोपों पर रोक लग सके। संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा आरएसएस के नेताओं को ऐसे भू-माफिया के व्यक्तिगत आयोजनों से दूरी बनानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार में अपने ही सांसदों की सुनवाई नहीं है बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल के दर्जनों पत्रों का जवाब इस सरकार के पास नहीं है, अधिकारियों तक सांसद विधायक और महापौर का फोन नहीं उठाते लेकिन एक जमीन दलाल के निजी आयोजन में पूरी कैबिनेट और सत्ताधारी दल के नेता उमड़ पड़े हैं। भाजपा संगठन और सरकार पर एक भू-माफिया के आगे सरेंडर हो चुकी है। एक जमीन दलाल इस सरकार के मंत्रियों और विधायकों को प्रेसवार्ता लेकर चुनौती देता है, लेकिन यह सरकार और भाजपा संगठन उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती, भाजपा में अपने ही दल के जनाधार वाले नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश बेहद स्पष्ट है कि यह नए दौर की भाजपा है जहां धन ही सर्वाेपरि है, पार्टी संविधान और अनुशासन कोई मायने नहीं रखता।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, जनता बेहाल और सरकारी खजाना कंगाल, विकास के नाम पर सिर्फ विज्ञापन और झूठ का कारोबार

शेयर करेछत्तीसगढ़ में गड्ढों वाली सड़क, जर्जर स्कूल ही भाजपा का विकास मॉडल है तो सरकार चश्मा बदले छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 03 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज पूछ रही है कि आखिर भाजपा का विकास है कहां? सड़कों […]

You May Like

घर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर....|....तीन दिन से घर से था लापता युवक, कमरे के अंदर मिला शव....|....नामांतरण घोटाले से सबक, अब लागू की नई व्यवस्था....|....पहले थप्पड़ कांड से चर्चा, अब EOW की छापेमारी....|....आठ जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, बरगी के गेट खोलने की तैयारी....|....मैहर में उफान पर नदियां, बेला-गोविंदगढ़ मार्ग बंद....|....सीजेपी के नाम से बनी एक और पार्टी....|....मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से चार उग्रवादी गिरफ्तार....|....भाजपा सरकार के ढाई साल में छत्तीसगढ़ बदहाल, जनता बेहाल और सरकारी खजाना कंगाल, विकास के नाम पर सिर्फ विज्ञापन और झूठ का कारोबार....|....भू-माफिया के निजी आयोजन में भाजपा के नेता, मंत्री, विधायक सहित पूरी सरकार बनी पोस्टर बॉय - कांग्रेस