जब हम सरकार में थे लगता है अमित शाह दबाव में थे, तब कुछ बोलते थे, अब कुछ कहते है – भूपेश बघेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 फरवरी 2026। अमित शाह के द्वारा भूपेश बघेल को लेकर दिये गये बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तब अमित शाह दबाव में थे, तब कुछ और बोलते थे, अब कुछ और बोल रहे है। लगता है अब खुलकर बोल रहे है। 2022 में अमित शाह खुद हमारी सरकार की तारीफ करते थे। 23 अगस्त 2022 की अखबारों एवं चैनलों में उन्होंने कहा था छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सल खात्मे के लिए अच्छा काम कर रही तब सही थे या आज सही है। उनके गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिसंबर 2022 को लोकसभा में बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में 2018 की तुलना में 2022 में नक्सलवाद में 36 प्रतिशत तथा नक्सल घटनाओं से मौतों में 60 प्रतिशत की कमी आई है। गृह मंत्री अमित शाह जिस पद में है उनके द्वारा इस प्रकार के दोहरे बयान पद की गरिमा को गिराते है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विश्वास विकास सुरक्षा के मूल मंत्र से नक्सलवादी घटनाओं और नक्सलवाद पर कमी आई थी। कांग्रेस की सरकार के समय दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप बनाये गये पहुंच मार्ग बनाये गये। अबूझमाड़ में दो पुल बनाया गया। 300 से अधिक स्कूलों को खोला गया, राशन दुकान, अस्पताल खोला गया, 67 से अधिक वनोपजों की खरीदी की गयी। लोगो का भरोसा सरकार और सुरक्षा बलो के प्रति बढ़ा था। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ था। 600 से अधिक गांव नक्सल मुक्त हुये थे, नक्सली केवल बीजापुर के कुछ ब्लाक और अबूझमाड़ तक सिमट गये थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के द्वारा बस्तर के लिए जारी किए गए रोड मैप को लेकर कहा कि हमारी सरकार में अमित शाह जब दो बार आए थे तब एक दौर में मैं उनके साथ में था, दूसरे दौरे में नहीं था, तब वे सुकमा के एक कैंप में रुके थे, तब स्कूल के बारे में पूछा था तब उन्हें पता चला कि स्कूल सामने ही है और पढ़ाई भी होती है, राशन दुकान भी गये थे। हमने करोना काल में भी राशन लोगों तक पहुंचाया था, लोगों को वनाधिकार पट्टा भी दिया, आंगनबाड़ी भी खोला, ये सब हम पहले ही कर चुके है और ये अभी भी रोडमैप ही बना रहे है, अमित शाह सहकारिता मंत्री भी है लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार सहकारिता को खत्म करना चाहती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऋणी किसानों का धान नहीं खरीदा है। ऐसे में उनसे कर्ज की वसूली सोसायटी कैसे करेगी, अमित शाह बताये?

Leave a Reply

Next Post

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

शेयर करेबस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार पांच साल में विकसित बनेगा बस्तर बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया गया सम्मानित छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 फरवरी 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। बस्तर पण्डुम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान