केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, आज जमानत पर भी होगी सुनवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 30 अगस्त 2022। एक्टर और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके मुसीबत में फंस गए हैं। केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामला साल 2020 का है जब उन्होंने धर्म को लेकर एक ट्वीट किया और उन पर केस दर्ज हुआ था। मंगलवार की सुबह उन्हें मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। अब इस बारे में अपडेट है कि कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमानत के लिए भी दी याचिका

केआरके के इस मामले की सुनवाई बोरिवली कोर्ट में हुई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। केआरके ने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर कर दी है। बोरिवली कोर्ट में जमानत याचिका पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होगी। अगर केआरके को जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें 14 दिन जेल में रहना होगा।

किन धाराओं में हुए गिरफ्तार

मंगलवार को केआरके को मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहले हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केआरके को भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 294, 500, 501, 505, 67/98 के तहत गिरफ्तार किया। 

जानें क्या है पूरा मामला

केआरके के ट्वीट को लेकर युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत की थी। उन्होंने धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। 2020 में केआरके के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। उन पर ये भी आरोप है कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक ट्वीट किए। 

Leave a Reply

Next Post

कैंप में कराई नसबंदी, 4 महिलाओं की बीमार होने से मौत, 25 से 27 तक ही थी उम्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हैदराबाद 30 अगस्त 2022। हैदराबाद में नसबंदी के बाद महिलाओं की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नसबंदी के बाद बीमार होने से कम से कम 4 महिलाओं की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव