लापता ग्रामीण का मिला कंकाल, अलग-अलग जगह मिले टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 02 फरवरी 2025। कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत साजापानी गांव के जंगल में एक खेत से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था। बुधवार सिंह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। चुनाव के एक दिन पहले से लापता था उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उससे एक बेटा है, जो मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है। दूसरी पत्नी दो महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे वह अकेले रह रहा था।

गांव के ठंडाराम नामक चरवाहे ने खेत में नर कंकाल देखा। शनिवार को लौटने के बाद उसने मृतक के भतीजे शोभाराम को इसकी जानकारी दी। शोभाराम ने जब मौके पर जाकर देखा, तो उसने तुरंत गांव के कोटवार जगमोहन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। एसपी और सीएसपी कोरबा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर करवाई गई है।

घटनास्थल पर मिले सबूतों से मामला संदिग्ध लग रहा है। शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पाए जाने और पास में खून के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में छोटे उद्योगों का खत्म होगा पूंजी संकट, युवाओं को मिलेगा भरपूर लोन, सीएम योगी ने दिए निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 02 फरवरी 2025। प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए भरपूर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लोन देने के लिए हर बैंक शाखा का लक्ष्य तय होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऋण जमानुपात […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय