और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 मई 2024। इस बार के आईपीएल सीजन में रॉयल चैंलेजर्स बेंगुलरु के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें आरसीबी की तो अभी भी उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें नजर आ रही हैं। इन सब के बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। आरसीबी द्वारा एक पोडकास्ट में कोहली ने अपने करियर से जुड़े कई सवालों के जबाव दिए, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट संन्यास को लेकर भी बात की। इसके साथ ही कोहली के टी20 विश्व कप की टीम में चयन को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे जिसका जवाब उन्होंने दिया। 

संन्यास को लेकर कोहली ने कहा, “हर खिलाड़ी के जीवन में एक समय आता है जब उन्हें संन्यास लेने का फैसला करना पड़ता है, लेकिन मैं अभी उस समय पर नहीं हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिससे मुझे बाद में पछतावा हो।” इसके बारे में मुझे पूरा भरोसा है मैं ऐसा नही करुंगा। कोहली ने आगे कहा की जब मेरा यहां पर काम पूरा हो जाएगा तो मैं चला जाउंगा और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा। कोहली ने कहा मैं जबतक खेलना जारी रखूंगा तब तक अपना बेस्ट देता रहूंगा।

आईपीएल के बारे में भी की बात 
इसके अलावा, कोहली ने आईपीएल सीजन के बारे में भी बात की और कहा कि वह अपने बल्ले से प्रदर्शन कर रहे हैं और हर मैच में अपने टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 155.16 है। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा किया है। विराट ने इस सीजन हर मैच में अपने बल्ले से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। वे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं अगर उन्होंने अपनी फॉर्म को बनाए रखा।  

Leave a Reply

Next Post

भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 16 मई 2024। नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व रंजिश पर हत्या की थी। हत्या का मास्टर माइंड मनीष राठौर अब भी फरार है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गंडासा, दोपहिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण