जीएसटी संकट को लेकर टीएस सिंहदेव ने सरकार को घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 09 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने GST को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि लोग टैक्स से परेशान है। जीएसटी की व्यवस्था सिर्फ अमीरों के लिए है। गरीब और भी गरीब होते जा रहा है। चौंकाने वाले आंकड़े हैं। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले, पत्रकार की हत्या और दिल्ली चुनाव को लेकर भी बयान दिया हैं। मध्य प्रदेश पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने राजधानी भोपाल में जीएसटी संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में 12 जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है, आज का मुद्दा जीएसटी का है। आज देश में जो स्थिति हम देख रहे हैं टैक्स से लोग परेशान है, जीएसटी की व्यवस्थामानो सिर्फ अमीरों के लिए है। देश के पहले डायरेक्ट टैक्स के जरिए केंद्र सरकार को राजस्व आता था, अब टैक्स ही टैक्स है। वर्तमान स्थिति खराब हो चुकी है। चौंकाने वाले आंकड़े हैं। जीएसटी को लेकर देश की 10 प्रतिशत उच्चतम आय की आबादी सिर्फ 03 प्रतिशत की हिस्सेदारी अदा कर रहे है। निचली आय की 50 फीसदी आबादी 60 फीसदी जीएसटी दे रहे है।

सिंहदेव ने कहा कि एक कारण यह भी है कि अमीर अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। गरीब के पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं है। सिर्फ गरीब नहीं बल्कि मध्यम वर्ग भी जीएसटी में पिस रहा है। टैक्स को इतना विस्तृत और जटिल कर दिया कि एक गरीब या मध्यम वर्गीय के लिए यह बेहद कठिन काम है। अमीरों को फर्क नहीं पड़ता। सरकार ऑनलाइन की बात करती हैं और यह बात हकीकत है कि बिना चार्टर्ड अकाउंटेंट के टैक्स भर पाना संभव नहीं है। सीधे तौर पर छोटे स्तर पर भार डाला जा रहा है। कांग्रेस GST के खिलाफ नहीं है, लेकिन गलत नीति का विरोध हम कर रहे हैं। जीएसटी की गलत नीतियों से राज्य के आर्थिक आंकड़े भी बिगड़े, भरपाई नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के स्टेडियमों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य पर आईसीसी की नजर, दुबई में होंगे भारत के अभ्यास मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 जनवरी 2025। भारत अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अभियान शुरू करने से पहले दुबई में अभ्यास मैच खेलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सभी चार स्थानों पर अभ्यास सुविधाओं और आठ भाग लेने वाली टीमों के लिए अभ्यास मैचों के कार्यक्रम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग