अभिनेता सोनू सूद ने विमान बुक कराकर किर्गिस्तान से 135 छात्रों को काशी पहुंचाया; छात्रों ने अभिनेता की तस्वीरें लहराकर दिया धन्यवाद

शेयर करे

फिल्म अभिनेता सोनू सूद के इस काम के लिए छात्रों ने जमकर उनकी तारीफ की

सोनू सूद सैकड़ों प्रवासियों को लॉकडाउन के दौरान मुंबई से बसों से भिजवा चुके हैं घर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देश ही नहीं दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन में हजारों प्रवासियों के लिए सहारा बन चुके अभिनेता सोनू सूद ने छात्रों को अपने वतन वापस बुलाने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान बुक कराया। तय शेड्यूल के अनुसार विशेष विमान किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक स्थित मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। 135 छात्रों को लेकर गुरुवार की शाम 3.50 पर विमान ने उड़ान भरी और रात 9.40 पर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते हुए विमान से 10-10 की संख्या में छात्रों को उतारा गया। विशेष मेडिकल टीम ने सभी की जांच की और उसके बाद बाहर आने की इजाजत मिली।सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी छात्रों से फार्म भी भरवाया गया और होम क्वारैंटाइन का निर्देश दिया गया। छात्रों में सबसे ज्यादा बिहार के है। आजमगढ़, जौनपुर, लखनऊ, बहराइच , कुशीनगर, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मुंबई समेत कई जगहों के लोग थे।

135 छात्रों के लिए सोनू सूद ने बुक कराया था विमान 

किर्गिस्तान में फंसे 135 छात्रों और लोगो को अभिनेता सोनू सूद ने विशेष विमान बुक कराकर गुरुवार रात को वाराणसी एयरपोर्ट भेजा।मेडिकल स्टूडेंट वहां मार्च महीने से ही फंसे हुए थे। ट्विटर पर इन छात्रों ने भारत सरकार ,एम्बेसी और सोनू सूद से मदद मांगी थी। स्टूडेंट का कहना है कि सरकार तीन महीने में नहीं सुनी और सोनू सूद में हमारी बात 3 दिन में सुनकर अरेंजमेंट कर दिया। सोनू सूद को अगर वैक्सीन की जिम्मेदारी दे दी जाए तो वो जरूर बनवा लेंगे।

छात्रों ने कहा- सोनू सूद ही रियल स्टार हैं

सिद्धार्थ नगर की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट सायला बानो ने बताया कि कॉलेज मार्च से ही बंद हो गया था। हॉस्टल से काफी बच्चे अपने देश को जा चुके थे। लॉकडाउन में मेस बंद होने से खुद खाना बनाना पड़ा। वहीं एमबीबीएस सेकेंड ईयर स्टूडेंट राकेश शर्मा ने बताया कि 18000 रुपए किराया हर महीने जा रहा था। पढ़ाई बिल्कुल बंद हो गया था। दर्जनों बार एम्बेसी में संपर्क किया गया,मेल किया गया। कोई सुनवाई नहीं नहीं हुई। पैसे खर्च करने पर भी हमारी सुनवाई नहीं हुई। सोनू सूद रियल स्टार हैं।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व आईएएस को भाजयुमो अध्यक्ष बनने की लॉबिंग से नाराज है भाजयुमो नेता- विकास तिवारी

शेयर करे’पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के झांसे में आकर पूर्व हुये आईएएस भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते है’ ’भाजयुमो के नेताओ ने संगठन को आगाह किया कि अगर पूर्व आईएएस को अध्यक्ष बनाया गया तो सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा छोड़ेंगे-विकास तिवारी’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/24 जुलाई 2020। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप