एक्टर विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग से मिली हरी झंडी, 2026 में तमिलनाडु इलेक्शन लड़ने की तैयारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। तमिल सुपरस्टार विजय ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक मान्यता मिल गई है. एक्टर विजय ने कहा, ‘हमने 2 फरवरी को हमारे पार्टी की मान्यता के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था. हमारी याचिका की कानूनी जांच के बाद, हमारे देश के चुनाव आयोग ने तमिलगा वेत्रि कझगम को पंजीकृत किया और हमें चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी है.’ उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे लिए सफलता का पहला दरवाजा है जो खुल गया है। बता दें कि एक्टर विजय की तमिलनाडु, केरल और अन्य दक्षिणी राज्यों में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने फरवरी में एक राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि यह पार्टी सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलेगी और ‘पारदर्शी, जातिविहीन और भ्रष्टाचार मुक्त’ प्रशासन का प्रयास करेगी।

दो हफ्ते पहले झंडा और प्रतीक का किया था अनावरण

दो हफ्ते पहले ही एक्टर ने अपनी पार्टी के ध्वज और प्रतीक का अनावरण किया था. र्टी का झंडा ऊपर, नीचे लाल और मरून रंग का है. वहीं, बीच का रंग पीला है, जिस पर दो हाथी और एक वागई फूल बना हुआ है, जो जीत का सिंबल है. TVK ने पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर अपना झंडा गान (Flag Anthem) भी लॉन्च किया था।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज सिंह ने झामुमो सरकार पर बोला हमला, कहा- वोट के लिए चलाया गया आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 08 सितंबर 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी ने रविवार को हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने वोट के लिए आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान चलाया था। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।विधानसभा […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न