शिवराज पर बरसे कमलनाथ, कहा- जहां नदी नहीं, वहां भी पुल की घोषणा, वे घोषणावीर बन चुके हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 16 अक्टूबर 2022। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह चौहान 20 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। वे घोषणावीर बन चुके हैं। जहां नदी नहीं होती, वहां भी पुल निर्माण की घोषणा कर देते हैं। बीजेपी के पास अब पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा है। जनाधार तो पहले ही खो चुके हैं।

दरअसल, नागपुर रोड स्थित शहनाई लॉन में जिपं और जनपद के सदस्यों और हारे हुए प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ पहली किश्त में ही कर दिया था, आगे भी निरंतर यह प्रक्रिया जारी थी। षड्यंत्र रचकर बीजेपी ने सरकार लूट ली और हम शेष किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए। इस सम्मेलन में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, श्रीमती नेहा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, महापौर विक्रम अहके, सातों विधायक और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी वर्ग के आरक्षण की कटौती रमन सरकार की नाकामी: भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 अक्टूबर 2022। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक और भारत जोड़ो पदयात्रा से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा की पदयात्रा पर जमकर निशाना साधा। शनिवार शाम को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक