RD योजना के नाम पर 200 खाता धारकों से ठगी, ऑनलाइन बेटिंग में उड़ाए पैसे, दीपक देवांगन गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 22 दिसंबर 2025। जांजगीर चांपा जिले के चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर लगभग200 खाता धारकों से 1 करोड़ से अधिक राशि की ठगी के मामले में आरोपी दीपक देवांगन 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जोकि ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से सारे पैसे हराने बताया,जिसके पास से एक मोबाईल 2 फर्जी सिम 4 बैक खाता 150 लगभग पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है। जानकारी अनुसार,,16 दिसंबर को राजकुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह वर्ष 2018 में पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाता खुलवाया था जिसमें प्रति माह 15 सौ रुपए पोस्ट ऑफिस के एजेंट दीपक देवांगन के माध्यम से जमा करता था। जिसने दोनों खातों में कुल 66 हजार जमाकरने दिया गया था। जो केवल 6900 रुपए ही उक्त कहते में जमा किया गया और शेष 59 हजार 100 रुपए को जमा नहीं कर फर्जी एंट्री, पोस्ट ऑफिस का सील और हस्ताक्षर किया गया। साथ ही लगभग 200 खाता धारकों से अलग अलग किस्तों में 5 साल में  लगभग 1 करोड़ रुपए की धोखाधडी की गई है। 

चांपा थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी दीपक देवांगन की तलाश की जा रही थी जोकि फरार था। जिसे तकनीकी सहायता से खोजकर पुलिस हिरासत में ली गई,पूछने पर आरोपी दीपक देवांगन ने धोखाधड़ी कर सभी राशि को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से हारने की बात स्वीकार की है।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा का खत्म होना सामूहिक नैतिक विफलता, अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा: सोनिया गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर मनरेगा को “डेथ बाई थाउजेंड कट्स स्ट्रैटजी” (हजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति) से खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि महात्मा गांधी के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ