ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच बिग-बी ने पोती आराध्या को लेकर लिखा ये…यादगार मैसेज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 दिसंबर 2023। बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ अनबन की खबरों के बीच बेटी आराध्या बच्चन अचानक से चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी ने अपने स्कूल में Annual function के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। अब आराध्या को परफॉर्म करते देख अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।  उन्होंने न  पहले एक्स पोस्ट किया फिर अपने ब्लॉग में भी इसका उल्लेख किया।

अपनी पोती आराध्या बच्चन को मंच पर परफोर्म करते देख आम दर्शकों की तरह अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी ने अपने स्कूल, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह के दौरान प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बिग बी इस कार्यक्रम में अभिषेक, ऐश्वर्या और पोते अगस्त्य नंदा के साथ शामिल हुए थे, जिन्होंने हाल ही में ‘द आर्चीज़’ से अपनी शुरुआत की थी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “मैं जल्द ही आपके साथ रहूंगा.. आराध्या के स्कूल में कॉन्सर्ट और उसके प्रदर्शन में व्यस्त हूं.. वो परफॉर्मेंस कितनी शानदार रही और हम सबके लिए प्राउड मोमेंट। स्टेज पर कितनी नेचुरल थी छोटी। खैर इतनी भी छोटी नहीं।’ तो वहीं ट्विटर पर भी आराध्या को लेकर लिखा, खुशी और गर्व।

 आराध्या के परफोर्मेंस के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन काफी खुश दिखाई दी। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।  अपनी बेटी को स्टेज पर इतना अच्छा प्रदर्शन करते देख उनकी आंखों में खुशी आसानी से देखी जा सकती है।  

Leave a Reply

Next Post

संकल्प शिविर में उमड़ रही हितग्राहियों की भीड़, मिल रहा योजनाओं का लाभ

शेयर करेविधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल, कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा जीवन दूसरे दिन शिविर में पांच हजार से अधिक लोग हुए शामिल कल सुबह लालबहादुर स्कूल और दोपहर को घोड़ादाना में  शिविर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 18 दिसंबर 2023। केन्द्र सरकार की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप