निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह की कॉमेडी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 अगस्त 2024। 23 अगस्त को रिलीज होने वाली कॉमेडी हिंदी फिल्म “रंगीला दारूवाला” का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च मुम्बई के इम्पा थिएटर में किया गया। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह हैं जबकि इस फ़िल्म में डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर और गंगा अधिकारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता संजीव आर सिंह, चेतन प्रभुदास झाला और रवीना हैं। गा मोशन पिक्चर्स और लैंडमार्क मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में शाह आलम ने दारूवाला का किरदार निभाया है जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर सत्याजीत राजपूत ने भी फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक आनंद राव हैं। इस अवसर पर कॉमेडियन सुनील पाल भी मौजूद रहे जिन्होंने फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के पोस्टर पर इसकी टैगलाइन लिखी है “नो लॉजिक, नो मैजिक ओनली एंटरटेनमेंट”। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक संजीव आर सिंह डीओपी भी हैं। बतौर सिनेमेटोग्राफर उन्होंने काफी फिल्में की हैं और अब निर्देशक के रूप में इस फ़िल्म से अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह बेहद सिचुएशनल कॉमेडी है जिसमे सभी एक्टर्स ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से काम किया है। अशोका ठाकुर वास्तव में डैशिंग स्टार हैं जबकि गंगा ने इसमे नेचुरल एक्टिंग की है। इस अवसर पर फ़िल्म का ट्रेलर दिखाया गया जिसे सभी ने खूब सराहा। फिर फ़िल्म के तीन गाने दैय्या रे आइटम सॉन्ग, टाइटल सॉन्ग और रोमांटिक गीत दिखाया गया जिसे सभी ने पसन्द किया। रोमांटिक गीत पर हीरो हीरोइन अशोका और गंगा ने बहुत सुंदर डांस प्रस्तुत किया। फ़िल्म के डैशिंग स्टार अशोका ठाकुर की भी यह पहली पिक्चर है और वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऎक्ट्रेस गंगा के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। फ़िल्म बेहद हंसाएगी और भरपूर मनोरंजन भी करेगी। संजीव सिंह जी बेमिसाल निर्देशक हैं।

हसीन अभिनेत्री गंगा अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस फ़िल्म से काफी आशाएं हैं। बेहद कॉमिक टाइमिंग वाली फ़िल्म है। निर्माता निर्देशक संजीव सिंह ने इसे बड़े पैशन के साथ बनाया है। इसके गाने भी बहुत ही अच्छे हैं। फ़िल्म के संगीतकार एलेन कश्यप, गीतकार राजेश हंस, कोरियोग्राफर जोजो खान और एडिटर यूसुफ एम शेख हैं। कला निर्देशक सुरेश पांडे, पार्श्व संगीत सुदीप डांगे और सह-निर्माता यश संजीव सिंह हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई /नई दिल्ली 11 अगस्त 2024। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित खादी ग्रामशिल्पा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप