प्रियंका गांधी का बयान- मेरे पिता और दादी ने देश के लिए खून बहाया, उनके लिए जनता ही प्यारी थी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सतना 09 नवंबर 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री रहे अपने पिता राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि देश और जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वोपरि थी और दोनों ने देश के लिए अपना खून भी बहा दिया। वाड्रा ने उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के विंध्य अंचल के सतना जिले के चित्रकूट में राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भगवान राम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि यह देश भगवान राम की परंपराओं पर चलने वाला है और महात्मा गांधी ने राम के आदर्शों को अपनाया। यही वजह है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गयी, तो उनके मुख से ‘‘हे राम” निकला और कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की परंपरा पर ही चलने वाली है। 

बीजेपी महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं करती

उन्होंने कहा, ”इसी तरह उनकी दादी और पिता ने भी देश के लिए खून बहा दिया। वे हमेशा इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह रहे, जबकि आज का भाजपा का नेतृत्व ऐसा नहीं है। कांग्रेस महासचिव ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला किया और कहा कि अपने आप को ‘‘फकीर” और ‘‘मामा” कहने वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन गरीबों, किसानों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं करते।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान का नाम लिए बगैर कहा कि फकीर कहने वाले नेता ने उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों को 15 हजार करोड़ रुपयों की राहत प्रदान नहीं की और सरकारी पैसे से 16 हजार करोड़ रुपयों के दो विमान अपने लिए खरीद लिए। इसी तरह राज्य में खाद, बीज और अन्य समस्याओं के उठने पर प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि ‘‘मामा है ना”, लेकिन वे करते कुछ नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मामा तो ‘‘कंश” भी था।

वाड्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, ”देश में मौजूदा सरकार के मुखिया अपने मित्र ‘‘अंबानी और अडानी” को सरकारी संपत्तियां बेच रहे हैं। ये संपत्तियां काफी मेहनत के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने बनायी थीं। ये लोग किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इन सब बातों के मद्देनजर जनता को इन सबको सबक सिखाना चाहिए। चुनाव में वोट के जरिए यह काम किया जा सकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह शक्ति जनता को मिली हुई है। उन्होंने कहा, ”विधानसभा चुनाव में हम (कांग्रेस) भी अपनी बात रख रहे हैं। आप लोग उनकी (भाजपा) बातें भी सुन रहे हैं। दोनों की बातों पर अच्छे से विचार करिए और फिर जागरुकता के साथ वोट करिए।” उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तब आप (जनता) कांग्रेस को ही वोट करने की स्थिति में रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक आप लोग नेताओं को सबक और उनकी असलियत नहीं समझाओगे तो काम कैसे चलेगा। 

जो लोग देश की संपत्ति सस्ते दामों में बेच रहे हैं, उनको सबक सिखाना जरूरी

उन्होंने कहा, ”जब घर में एक बच्चा बिगड़ता है, चोरी करता है, तो उसके माता पिता उसको डाटते मारते है, ताकि वह सुधर जाए। ऐसे ही आप लोगों को चोर को ठीक करने के लिए करना चाहिए। जो लोग देश की संपत्ति सस्ते दामों में बेच रहे हैं, उनको सबक सिखाना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि देश के समक्ष आज महंगायी, बेरोजगारी, आदिवासी, महिलाओं और किसानों पर अत्याचार बड़े मुद्दे हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इधर उधर की बात कर लोगों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे ऐसी बातों में नहीं आएं और सही जगह वोट करें। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस ने जो भी वचन दिए हैं, सत्ता में आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने राज्य में पंद्रह माह तक सत्ता में रही कमलनाथ सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया और कहा कि इन कामों को और आगे बढ़ाने के साथ ही वचनपत्र में दिए गए सभी वचनों को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले - 'सट्टे पे सट्टा कौन करा रहा, भूपेश कक्का'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 09 नवंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान के उतरने वाले स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्ति की लेकिन छत्तीसगढ़ की (कांग्रेस) सरकार ने महादेव के नाम पर […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार