आईआईटी बॉम्बे के नाम पर राजनीति! केंद्रीय मंत्री के बयान पर बिफरे राज ठाकरे, बोले- कड़वाहट बाहर आई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 नवंबर 2025। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इस बीच आईआईटी बॉम्बे का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान पर तीखी टिप्पणी की और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जितेंद्र सिंह का बयान सरकार की सोच दिखाता है। 

केंद्रीय मंत्री के किस बयान से नाराज हुए ठाकरे
दरअसल केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और इस दौरान अपने संबोधन में कहा था, ‘जहां तक आईआईटी बॉम्बे की बात है, भगवान का शुक्र है कि इसका नाम अभी भी यही है। आपने इसे बदलकर मुंबई नहीं किया है। यह आपकी एक और तारीफ है और मद्रास की भी क्योंकि वह भी IIT मद्रास ही रहेगा।’ केंद्रीय मंत्री के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मंत्री का बयान साफ तौर पर सरकार की सोच की निशानी लगता है।

क्या बोले राज ठाकरे
मनसे प्रमुख ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि मुंबई, जो हमेशा से मराठी लोगों का रहा है, उसे महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश को मराठी नेताओं और जनता ने नाकाम कर दिया। राज ठाकरे ने लिखा, ‘हमारी मराठी मुंबई, महाराष्ट्र में ही रही। दशकों से इनके पेट में जो कड़वाहट भरी हुई थी, वह अब एक बार फिर बाहर निकलने लगी है। मुंबई के लोगों और पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रहने वाले सभी मराठी लोगों को अब अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। ‘मुंबई’ नाम उन्हें (सत्तारूढ़ सरकार को) परेशान करता है क्योंकि इसका नाम मुंबई की असली देवी मुंबादेवी के नाम पर रखा गया है। उनके बच्चे मराठी लोग हैं जो पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा: सेना को दो जवान सहित पांच लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, शादी से लौट रहे थे सभी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 26 नवंबर 2025। जांजगीर चांपा जिले के सुकली एनएच 49 पर एक ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन में जोरदार भिड़ंत हुई है। जिसमें भारतीय सेना के दो जवान सहित पांच लोगों की मौत हुई है और लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें बिलासपुर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज