इजराल-फिलिस्तीन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही जंग, क्रिकेटर इरफान पठान ने कंगना को सुनाया

शेयर करे

\

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 मई 2021। फिलिस्तीन मुद्दे पर सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और अभिनेत्री कंगना रनौत अनजाने में ‘आमने-सामने’ आ गए हैं। इरफान ने मंगलवार को ट्वीट कर फिलिस्तीन का समर्थन किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘अगर आपमें जरा सी भी मानवता है तो आप जो फिलिस्तीन में हो रहा है उसका समर्थन नहीं करेंगे।’

इस पर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर मेसेज किया। उनका टि्वटर अकाउंट बैन किया जा चुका है और इस पर कंगना ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में विधायक दिनेश चौधरी का ट्वीट शेयर किया। इस ट्वीट में लिखा था- इरफान पठान को दूसरे देश से तो इतना लगाव है लेकिन खुद के देश में बंगाल पर ट्वीट नहीं डाल पाए।

अब इसके जवाब में इरफान पठान ने जवाब दिया- ‘मेरे सारे ट्वीट मानवता या देशवासियों के लिए होते हैं। इसमें उस आदमी का नजरिया होता है जिसने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी ओर मुझे कंगना, जिनका अकाउंट नफरत फैलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया और कुछ ऐसे लोग जिनके पेड अकाउंट से सिर्फ नफरत फैलाई जाती है, से सुनना पड़ता है। ‘

Leave a Reply

Next Post

गोवा में ऑक्सिजन की कमी से 3 दिन में 41 मौतें, एक्सपर्ट ट्रैक्टर ड्राइवर की कमी जिम्मेदार?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पणजी 14 मई 2021। गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में गुरुवार को ऑक्सिजन की अनियमित सप्लाइ से 15 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दो दिन पहले भी इसी अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी से 26 मरीजों की मौत से हड़कंप मचा था। इस मामले में […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प