सिकंदर के सेट से सलमान खान की “किक 2” का ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 अक्टूबर 2024। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर }  एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। ऐसे में अब, लगभग दस साल बाद, यह जोड़ी फिल्म सिकंदर के जरिए फिर से साथ आई है, और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, जिसे देखकर फैंस सरप्राइस हो गए हैं।सोशल मीडिया पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ किक 2 का ऐलान किया है। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धूम मचाई, जो साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। किक एक बड़ी हिट साबित हुई, दर्शकों ने इसे खूब सराहा, और यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी, जिससे यह 2014 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर सामने आई।

अब एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान किक 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा, वो ईद 2025 पर भी धमाका करने वाले हैं सिकंदर के साथ, जो साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही है और एआर मुरुगडोस इसे डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान लीड रोल में होंगे।

Leave a Reply

Next Post

मेघालय में भारी बारिश ने मचाई भीषण तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों समेत 10 की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिलांग 06 अक्टूबर 2024। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज